कोण्डागांव

2 नक्सलियों का समर्पण
13-Apr-2024 9:49 PM
2 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव,  13 अप्रैल।
कोण्डागांव एवं कांकेर क्षेत्र में सक्रिय एक भरमार बन्दूक के साथ 2 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। थाना विश्रामपुरी आगजनी की घटना तथा जिले के अन्य अपराधों में शामिल थे।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में थाना उरन्दाबेड़ा, विश्रामपुरी, मर्दापाल तथा जिला कांकेर क्षेत्र के सक्रिय नक्सली सदस्य  पूर्व किसकोड़ो एलओएस सदस्य- कोसा उर्फ मासा ग्राम तेलंगा कांकेर,  पूर्व बारदा जनमिलिशिया सदस्य- भारत मरापी परोदा कोण्डागांव ने आत्मसमर्पण किया। दोनों को  तत्काल प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाये प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है।

 इस दौरान  लक्ष्मण सिंह पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स),  युद्धवीर सिंह टोकस, उप कमाण्डेन्ट 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ कोण्डागांव, जितेन्द्र कुमार खंडवाल, उप कमाण्डेन्ट 41वीं आईटीबीपी कोण्डागांव,  अनमोल श्रीवास असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट 41वीं आईटीचीपी कोण्डागांव, रमेश शोरी निरीक्षक प्रभारी डीआरजी कोण्डागांव, निरीक्षक  सुहैल सिद्धीकी, सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर, आर.एफ.टी., सी.आर.पी.एफ. रेंज जगदलपुर तथा आईबी, एसआईबी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news