राजनांदगांव

भारत की जीत पर नांदगांव में फटाखों की गूंज
05-Aug-2021 2:37 PM
भारत की जीत पर नांदगांव में फटाखों की गूंज

हॉकी प्रेमियों ने बांटी मिठाईयां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अगस्त।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी के कांस्य पदक जीतने की खुशी में राजनांदगांव में भी फटाखों की गूंज सुनाई दी। वहीं  हॉकी खेल प्रेमियों ने मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। करीब 4 दशक बाद भारतीय टीम ने हॉकी में शानदार प्रदर्शन के जरिये पदक हासिल किया है। भारत में इससे पहले 1980 में मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने जर्मनी को 5-1 के अंतर से हराकर ब्रांज मेडल अपने नाम किया। 41 साल बाद भारतीय टीम के खाते में ओलंपिक पदक आया। राजनांदगांव शहर की खेल पर नजरें जमी रही। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल किया, उसके बाद स्थानीय मानव मंदिर चौक में खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते फटाखे फोड़े। वहीं मिठाईयां बांटकर भारतीय टीम के अभुतपूर्व खेल पर प्रसन्नता जाहिर की। राजनांदगांव हॉकी खेल के लिए जाना जाता है। भारतीय हॉकी के लिए नांदगांव शहर ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें 2016 रियो ओलंपिक में रेणुका यादव भारतीय  महिला हॉकी टीम की सदस्य रही है। आज भारत की जीत पर शहर के अलग-अलग चौह-चौराहों में जश्न जैसा माहौल रहा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news