राजनांदगांव
रमन ने गोदावरी सूर्यवंशी के निधन पर व्यक्त की संवेदना
12-Sep-2021 6:53 PM
राजनांदगांव, 12 सितंबर। भाजयुमो प्रदेश विशेष कार्य समिति सदस्य कमलेश सूर्यवंशी की माता गोदावरी सूर्यवंशी का बीते माह कोरोना से निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान शोक संतृप्त परिवार से मिलने उनके जमातपारा स्थित निवास पहुंचे। डॉ. सिंह ने स्व. गोदावरी देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृतात्मा के प्रति संवेदना व्यक्त की व सूर्यवंशी परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान अशोक बालाजी, जया यादव, आशीष डोंगरे, आशुतोष सिंह, ज्ञानेश्वर मेश्राम, शुभम यादव एवं अन्य मौजूद थे।