राजनांदगांव

भाजयुमो ने मनाया दिग्विजय दिवस
13-Sep-2021 8:35 PM
भाजयुमो ने मनाया दिग्विजय दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 13 सितंबर।
प्रदेश एवं जिला भाजयुमो के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद के शिकागो में उद्बोधन की वर्षगांठ को लेकर भाजयुमो उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण मंडल ने दिग्विजय दिवस के रूप में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, उपाध्यक्ष रमेश पटेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य आलोक श्रोती, गोलू सूर्यवंशी, जिला महामंत्री आकाश चोपड़ा उपस्थित थे।

शहर भाजयुमो अध्यक्षद्वय प्रखर श्रीवास्तव व सज्जन सिंह ठाकुर ने बताया कि 128 साल पहले 11 सितंबर 1893 को अमेरीका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में स्वामी विवेकानन्द ने भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने उद्बोधन से भारत दर्शन कराया था। जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में शहर भाजयुमो द्वारा दिग्विजय दिवस के रूप में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  संगोष्ठी को जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, किशुन यदु, आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news