कोण्डागांव

आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम पहुंची स्कूली बच्चों के बीच
14-Sep-2021 6:56 PM
आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम पहुंची स्कूली बच्चों के बीच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 सितंबर।
यातायात पुलिस शाखा के माध्यम से यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा आमचो यातायात चो गोठ कार्यक्रम 13 सितंबर को कोण्डागांव के स्कूली बच्चों के बीच पहुंचा। 

कोण्डागांव के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात डीएसपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा व यातायात पुलिस शाखा प्रभारी रवि शंकर पांडे के माध्यम से स्कूल स्टाफ के समक्ष स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। यहां यातायात नियम के साथ साथ सडक़ दुर्घटनाओं का आंकड़े, उससे होने वाले दुषपरिणामों के बारे में बच्चों को बताया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान आमचो यातायात चो गोठ अभियान  चलाई जा रही है। इसके तहत वाहन चालकों को वर्ष 2019, 2020 व 2021 के अब तक जिला में हुई  सडक़ दुर्घटनाओ के मृतकों आकड़े बताते हुए, इन दुर्घटनाओं के कारण जैसे तीव्र गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट बिना सिटबेल्ट लगाए वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, नाबालिको के द्वारा वाहन चलाना, यातायात नियमो का पालन नही करने के कारण ये दुर्घटनाए के संबंध में और सांकेतिक चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है। 

इसी परिपेक्ष्य में यातायात पुलिस ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में जाकर आमचो यातायात चो गोठ के तहत विद्यालय में उपस्थित शिक्षको और स्कूल में उपस्थित विद्याथियो को यातायात डीएसपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा और यातायात प्रभारी रवि पाण्डेय के द्वारा सडक़ दुर्घटनाएं होने के कारण और इनसे कैसे बच सकते हैं, इस संबंध में जानकारी दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news