राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 सितंबर। जिलेभर में शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती पूजा-अर्चना कर धूमधाम से मनाई गई। लौह कारोबारियों ने भगवान विश्वकर्मा और मशीनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इसी उपलक्ष्य में नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर हेमा सुदेश देशमुख, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, सुनिता फडऩवीस, अमीन हुड्डा, दुलारीबाई साहू, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता अतुल चोपडा, प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी व प्रणय मेश्राम एवं उप अभियंताओं ने परंपरागत रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। जयंती अवसर पर पुष्पवाटिका, लोककर्म विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजीनियर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रतिवर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकी शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै। इस अवसर पर लोककर्म, जल, विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।