राजनांदगांव
किशोरियों ने कराई हिमोग्लोबिन जांच
21-Sep-2021 7:45 PM
राजनांदगांव, 21 सितंबर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली में पोषण माह के अंतर्गत 14 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी बालिकाओं की हिमोग्लोबिन जांच करायी गयी।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा ने बताया कि इस दौरान एनीमिया के कारण एवं उपचार हेतु तथा मासिक धर्म संबंधी रोगों के विषय में जानकारी दी गयी। एनीमिक किशोरी बालिकाओं को आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने जांच कर आयुर्वेदिक औषधियां दी। 38 किशोरी बालिकाओं को एएनएम चीना द्वारा हीमोग्लोबिन जांच की गई। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योग संबंंधी जानकारी दी गयी।
चिखली क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आशा मेश्राम, छाया रूसे सहित अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।