राजनांदगांव

सादगी से मना दशहरा पर्व
16-Oct-2021 2:24 PM
सादगी से मना दशहरा पर्व

 

बुराई पर अच्छाई की जीत का किया पुतला दहन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अक्टूबर।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व शुक्रवार को दशहरा समितियों द्वारा पूजा-अर्चना कर बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर रावण पुतले का दहन किया। वहीं भगवान राम के जयकारे भी लगाए।

शुक्रवार देर शाम विजयादशमी पर्व दशहरा समितियों ने परंपरागत रावण के पुतले का दहन किया। इससे पहले भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान रूपी बच्चों की पूजा-अर्चना के बाद रावण दहन का सिलसिला शुरू हुआ। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्लों और क्षेत्रों में भी बच्चों ने पारंपरिक रूप से रावण के पुतले बनाकर उसका दहन करते खुशियां मनाई। शहर के म्युनिसिपल स्कूल मैदान, स्टेट स्कूल मैदान और कमला कॉलेज मैदान तथा गौरीनगर में दशहरा समितियों के पदाधिकारियों ने रावण का पुतला बनाकर पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रूप से पुतले का दहन किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते और प्रशासन के निर्देशानुसार दशहरा पर्व पर फटाखे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगने से लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई।

कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम के दौरान अद्भुत आतिशबाजी का नजारा भी देखने को नहीं मिला। परंपरागत तरीके से ही दशहरा उत्सव पर्व नांदगांव शहर तथा जिलेभर में मनाया गया। परंपरागत तरीके से ही विजयादशमी का पर्व मनाया गया। म्युनिसिपल स्कूल मैदान, स्टेट स्कूल मैदान तथा कमला कॉलेज मैदान से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों में शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाइन के अनुसार दशहरा उत्सव मनाया गया। समितियों  के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रावण पुतले का दहन कराया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news