राजनांदगांव

पर्यवेक्षक परघनिया के आगमन पर महिला कांग्रेस ने किया स्वागत
20-Oct-2021 5:10 PM
पर्यवेक्षक परघनिया के आगमन पर महिला कांग्रेस ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार 18 अक्टूबर को राजनांदगांव जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी तथा शहर महिला कांग्रेस रोशनी सिन्हा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस राजनांदगांव की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक सुनीता परघनिया तथा विशिष्ट अतिथि महापौर हेमा देशमुख, सरिता पांडेय एवं डॉ. सीमा साहू उपस्थित रही। महिला कांग्रेस ने पर्यवेक्षक का जोरशोर से स्वागत किया।

पर्यवेक्षक ने महिलाओं को संगठन से जोडऩे के साथ महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने की बात कही। पर्यवेक्षक ने आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव में महिलाओं की भूमिका ज्यादा से ज्यादा रहेगी। पर्यवेक्षक द्वारा 2023 के विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखते कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण योजना एक बूथ से 10 महिलाओं को जोडऩे के निर्देश दिए गए तथा भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को समाज की अंतिम कड़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर श्रुति शुक्ला, नलिनी मेश्राम, प्रज्ञा गुप्ता, खैरुन निशा, कुसुम दुबे, दुलारी साहू, चंद्रिका वर्मा, मीना मांझी, अनिता, जमुना साहू, संध्या साहू,  वीणा सिन्हा, किरण मेश्राम, कांति भंडारी, दशमत,  निशा साहू, निखत परवीन खान, दुलारी साहू, माया शर्मा, शबीना नशरीन, रीना पटेल, सुनीता सिन्हा,  फरहा खान, श्वेता साहू, उर्मिला देशलहरे, बिरझा साहू, घसनिन साहू, मंजूषा मंडेल, प्रीति शर्मा, अंजनी सिन्हा, सिम्मी अली, शाहिना कुरैशी, उर्वशी साहू, रंजनी साहू, रश्मि चौधरी, पूर्णिमा नागदेवे, माधवी, सुशीला भुनेश्वरी, अनिता सिन्हा, सुशीला, सरिता साहू, ललिता साहू, दुर्गा देवांगन, चन्द्रिका राजपूत, सलमा बानो, लीला साहू, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन उपस्थित हुए। उक्त जानकारी जिला महिला काँग्रेस ग्रामीण प्रवक्ता हिमानी वासनिक ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news