राजनांदगांव

निगम में नि:शुल्क स्वर्ग रथ उपलब्ध
23-Oct-2021 5:07 PM
निगम में नि:शुल्क स्वर्ग रथ उपलब्ध

महापौर-निगम पदाधिकारियों ने की पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अक्टूबर।
नगर निगम द्वारा मृतक के पार्थिव शरीर को ससम्मान मुक्तिधाम पहुंचाने एल्डरमेन निधि से एक नग स्वर्ग रथ क्रय किया गया। जिसका महापौर हेमा देशमुख ने शुक्रवार को निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की। उक्त स्वर्ग रथ को आम नागरिकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने टांकाघर परिसर में रखा गया है।

महापौर  ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए शव फ्रीजर एवं स्वर्ग रथ उपलब्ध कराने वर्ष 2020-21 के बजट में क्रय करने का प्रावधान रखा गया था। जिसके तहत नगर निगम द्वारा फरवरी माह में 2 नग शव फ्रीजर क्रय किया गया और प्रक्रिया कर एल्डरमेन निधि से स्वर्ग रथ क्रय किया गया। जिसकी पूजा-अर्चना कर विधिवत नागरिकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने टांकाघर परिसर में रखा गया है। उन्होंने नामांकित पार्षदों को इस कार्य  के लिए अपनी निधि देने पर आभार जाते कहा कि नगर में सामाजिक संस्था बढ़ते कदम द्वारा एक नग शव फ्रीजर एवं स्वर्ग रथ समान्य दर पर उपलब्ध कराया जाता है। एक नग होने के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसे ध्यान में रखते बजट में प्रावधान कर आम जनता के लिए महापौर निधि से 2 नग शव फ्रीजर क्रय कियाा, जिसे मांग अनुसार लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता हैै। इसी कड़ी में नागरिकों को मृतक के पार्थिव शरीर को ससम्मान मुक्तिधाम या कब्रस्तान ले जाने नि:शुल्क स्वर्ग रथ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे शासन से अनुमति लेकर एल्डरमेन निधि से क्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग टांकाघर परिसर के मोटर प्रतिपालन विभाग में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित किशुन यदु,  मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, राजा तिवारी, राजेश गुप्ता चम्पू, समद खान, पूर्णिमा नागदेवे, शकीला बैगम, पिंकी साहू, मनीष साहू, दुलारीबाई साहू, महेश साहू, विजय राय, ऋषि शास्त्री, संजय रजक,  एजाजुल रहमान, मामराज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news