राजनांदगांव

छह साल से अटका फतेह मैदान का प्रवेश द्वार
23-Oct-2021 6:26 PM
छह साल से अटका फतेह मैदान का प्रवेश द्वार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 23 अक्टूबर।
शहर के फतेह मैदान का प्रवेश द्वार छह साल से पूर्ण न होने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में रियासतकालीन स्मृतियों को संजों कर रखने के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू किया गया था। नगर पालिका में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद ढांचे में प्लास्टर और डिजाइन का काम भी पूरा नहीं हो पाया है ।

श्री सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा कार्यकाल में शहर विकास के लिए ढेरों काम किए गए, लेकिन अफसोस की बात है कि कांग्रेसी उसका ठीक से रखरखाव तक नहीं कर पाई। नगरपालिका का पूरा कार्यकाल गुजर गया, पर कांग्रेस ने विकास के नाम पर शहर में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिसकी उपलब्धि बता सके। खैरागढ़ की जनता ने जिस विश्वास से कांग्रेस को सत्ता में लाया था, उस पर वे खरा नहीं उतर पाए। लेकिन शहर के विकास को 10 साल पीछे कर दिया।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपाकाल में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के सहयोग से पूरे शहर में बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई. शहर की हर छोटी-बड़ी गलियों में सडक़, भवन, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने राजा लाल बहादुर क्लब का कायाकल्प सहित फतेह मैदान में सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम तथा  अटल उद्यान बनाया गया, लेकिन आज हालत यह है कि जनता की सुविधाओं के लिए बने इन भवनों की मरम्मत तो दूर पुताई तक नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में 3 साल की कांग्रेस की सत्ता आने के बाद भी शहर विकास के लिए आज तक एक पत्थर तक नहीं रखा गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news