राजनांदगांव

जिला स्तरीय ऑनलाईन कला उत्सव का आयोजन
27-Oct-2021 5:08 PM
जिला स्तरीय ऑनलाईन कला उत्सव का आयोजन

प्रथम चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अक्टूबर।
राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन राजनांदगांव द्वारा ऑनलाइन मोड में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन में 25 अक्टूबर को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे पोषित करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

 कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते इस वर्ष जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया। सहायक जिला परियोजना अधिकारी एसके पाण्डेय के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने 9 विभिन्न विधाओं में अपने कला कौशल का वीडियो द्वारा प्रदर्शन किया। जिसका अवलोकन कला विशेषज्ञ द्वारका यादव, विभाष पाठक, पूनाराम यादव, सुदेश यादव, संतोष यादव, तरूण गढ़पायले द्वारा किया गया। जिनके द्वारा राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रथम स्थान प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

एकल नृत्य (शास्त्रीय ) बालिका वर्ग में प्रथम विनिता लांगड़े शा. उ.मा. विद्यालय बागुर ( छुईखदान), द्वितीय प्रियांशी सदाव्रती स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव, एकल नृत्य (पारंपरिक) बालक वर्ग प्रथम कार्तिय यादव शा.उ. मा. विद्यालय पटेवा (राजनांदगांव), बालिका वर्ग प्रथम भूमिका शा.उ.मा.विद्यालय मार्री ( मोहला ), एकल गायन ( शास्त्रीय) बालक वर्ग प्रथम यशवंत शा उ. मा.विद्यालय पटेवा ( राजनांदगांव ), बालिका वर्ग प्रथम प्रिया श्रीवास शा.उ.मा.विद्यालय खैरागढ़ ( खैरागढ़ ), द्वितीय रिशिमा देवागंन शा.उ.मा. विद्यालय पटेवा (राजनांदगांव), एकल गायन (पारंपरिक) बालक वर्ग प्रथम इंद्रजीत वैष्णव शा.उ.मा.विद्यालय कोकपुर (डोंगरगांव) द्वितीय सुधांशु साहू शा. उ. मा. विद्यालय भेड़ीकला (राजनांदगांव ), बालिका वर्ग प्रथम केशर साहू शा.उ.मा.विद्यालय बागुर (छुईखदान), द्वितीय निशा साहू शा.उ.मा. विद्यालय बोरी (राजनांदगांव ), वादन शास्त्रीय बालक वर्ग प्रथम लक्की साहू शा.उ.मा.विद्यालय भोथली (डोंगरगढ़), बालिका वर्ग प्रथम राजनंदिनी शा.उ.मा.विद्यालय भर्रेगांव (राजनांदगांव), वादन लोक संगीत बालक वर्ग प्रथम रंजीत कुमार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शा.बालक उ.मा. विद्यालय खैरागढ़, द्वितीय इतिहास बघेल शा. उ.मा.विद्यालय बोरी (राजनांदगांव ), बालिका वर्ग प्रथम गेमिन ठाकुर शा.उ.मा.विद्यालय पटेवा (राजनांदगांव), दृश्य कला (द्वि आयामी ) बालक वर्ग प्रथम दुर्गानंद शा.उ.मा. विद्यालय भेड़ीकला (राजनांदगांव ), द्वितीय धु्रव जैन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव, बालिका वर्ग प्रथम दीपशिखा वर्मा शा.महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.विद्यालय राजनांदगांव, चांदनी सोनवानी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव, दृश्यकला त्रिआयामी बालक वर्ग प्रथम लक्ष्मण निषाद शा.उ.मा.विद्यालय बागुर (छुईखदान), द्वितीय ईश्वर शा.उ.मा. विद्यालय अंजोरा (राजनांदगांव), स्थानीय खेल खिलौने बालक वर्ग प्रथम लक्ष्मण निषाद शा.उ.मा.विद्यालय बागुर (छुईखदान) एवं बालिका वर्ग प्रथम साक्षी साहू, शा.उ.मा.विद्यालय मनगटा (राजनांदगांव)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news