दन्तेवाड़ा

हर्षोल्लास के साथ मनी आंवला नवमी
13-Nov-2021 8:54 PM
हर्षोल्लास के साथ मनी आंवला नवमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 13 नवंबर।
बचेली नगर में आंवला नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को महिलाओं ने आंवला वृक्ष की-पूजा अर्चना एवं परिक्रमा कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आंवला के वृक्ष पूजा करने से महिलाओं की इच्छाओं की पूर्ति होती है। इस पर्व को देखते हुए सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं के द्वारा सुबह से ही आंवले के वृक्ष की पूजन की तैयारी की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर एवं जहां आंवले के वृक्ष थे, वहां पहुंचकर आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना करती देखी गई। वृक्ष की परिक्रमा की एवं पूजा करने के बाद मनोकामना के लिए कच्चा धागा बांध एवं आंवले की जड़ में दूध भी चढ़ाया। वृक्ष के सामने दीप जलाकर पूजन किया गया। यह मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। अपने पति व संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा यह पूजा की जाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news