दन्तेवाड़ा
स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत होगा नपा बचेली
13-Nov-2021 9:02 PM
20 को दिल्ली में राष्ट्रपति से अवार्ड लेंगी अध्यक्ष
बचेली, 13 नवंबर। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार के लिए छग प्रदेश के नगरीय निकायों में दंतेवाड़ा जिला के नगर पालिका बचेली का भी चयन किया गया है। नगर पालिका बचेली ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके चलते आगामी 20 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलेगा। जिसका प्रतिनिधित्व नगर पालिका बचेली की अध्यक्ष पूजा साव करेंगी।
विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड में बचेली पालिका का चयन होने पर पालिकाध्यक्ष पूजा साव को दिल्ली कार्यक्रम में अवार्ड प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया है।