राजनांदगांव

भागवत ज्ञान और मुक्ति का मार्ग- तोरण महाराज
17-Nov-2021 5:40 PM
भागवत ज्ञान और मुक्ति का मार्ग- तोरण महाराज

खैरागढ़, 17 नवंबर। ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में 16 तारीख से भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन अनामिका भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।
कांकेर से आए हुए भागवताचार्य पंडित संतोष शर्मा ने कहा कि भागवत ज्ञान और मुक्ति का मार्ग है, जो इस रास्ते को अपनाता है उसका और परिवार का कल्याण होता है। भागवत कथा से पीढिय़ों का उद्धार होता है और इसे मुक्ति का मार्ग भी कहा गया है। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 से सायं 5 बजे तक भागवत कथा हो रहा है। मंगलवार की कथा में वेदव्यास सुखदेव महाराज और सभी के अवतार पर प्रकाश डाला गया। पंडित धोरण महाराज ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी से उस समय निकालकर इस कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए, इससे मन को शांति और सात्विक विचार उत्पन्न होते हैं, जो आज के समय की आवश्यकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news