राजनांदगांव

कोहरे में घंटों डूबा रहा नांदगांव
23-Nov-2021 2:29 PM
कोहरे में घंटों डूबा रहा नांदगांव

 

सुबह 8 बजे के बाद हुए सूर्य दर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 नवंबर। 
मौसम में उलटफेर के बीच मंगलवार को राजनंादगांव शहर घंटों कोहरे में डूबा रहा। सीजन का पहला घना कोहरा देखकर लोग उत्साहित रहे। सुबह 8 बजे के बाद ही कोहरे के आड़ में छुपे सूर्य का लोग दर्शन कर पाए।

सोमवार को हुई बारिश के चलते कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा इतना घना था कि पास की चीजें दिखाई नहीं दे रही थी। हालांकि कोहरा शहर के दूसरे हिस्सों से जल्द ही उड़ गया, लेकिन बाहरी इलाकों में कोहरे की मौजूदगी काफी देर तक रही। बारिश के बाद मंगलवार को मौसम खुल गया। उम्मीद की जा रही है कि ठंड भी अब अपने तेवर के साथ वापस लौटेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में हल्की ठंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। बदली की मौसम से ठंड गायब हो गया। लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा। रात और दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के असर से नवंबर के महीने में भी लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। उधर कोहरे को ठंड पडऩे के सूचक के तौर पर भी देखा जा रहा है। नवंबर का पूरा महीना बिना ठंड के ही गुजर रहा है। दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पडऩे की उम्मीद लोगों में जगी है। मौसम के उतार-चढ़ाव से फिलहाल ठंड का असर नदारद है। घने कोहरे में आज घिरे लोगों को काफी अच्छा अनुभव भी हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news