रायगढ़
शहीद विप्लव का बलिदान देश याद रखेगा- सुनील
27-Nov-2021 5:05 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 27 नवंबर। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बलिदान पूरा देश याद रखेगा। उक्त बातें समाजसेवी सुनील लेन्ध्रा ने आज त्रिपाठी परिवार के निवास स्थान पर शहीद विप्लव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कही। पिता सुभाष त्रिपाठी को इस दु:ख की घड़ी में ढाढस बंधाते हुए कहा कि शहर का एक एक व्यक्ति इस घटना से आहत हुआ है। आपके बेटे ने रायगढ़ की माटी को गौरान्वित कर दिया।
इस दौरान पिता सुभाष त्रिपाठी ने भी बेटे के साथ बिताए गए पलो की यादों को साझा करते हुए भावुक हो गए। सुनील अग्रवाल ने कहा कि मातृ भूमि के लिए जान देने वाला यह सपूत जनता के दिलों में सदा जीवित रहेगा। विप्लव ने जान देकर भारत माता के प्रति अपना ऋण चुका दिया। वे भारत माता कस सच्चे सपूत थे। इस दौरान किशन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, भाई महावीर अनिल गर्ग भी मौजूद रहे।