राजनांदगांव

यातायात पुलिस ने कैडेटों को दी नियमों की जानकारी
29-Nov-2021 5:17 PM
यातायात पुलिस ने कैडेटों को दी नियमों की जानकारी

राजनांदगांव, 29 नवंबर। पुलिस अधीक्षक राजनंादगांव डी.श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, यातायात टीम सउनि शेषनारायण देवांगन, आरक्षक उगेश कुर्रे द्वारा एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान सोमनी में एनसीसी कैडेट्स प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों एवं संकेतों की जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया। साथ ही एनसीसी केडैट को यह जानकारी घर में व अपने आसपास आम जनता को बताने और यातायात नियमों के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने समझाईश दी गई। साथ ही मोटर  साइकिल चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा बिना लाईसेंस वाहन नहीं चलाने का आह्वान किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news