राजनांदगांव

जांच में ट्रक से 400 बोरा अवैध धान जब्त
30-Nov-2021 2:05 PM
जांच में ट्रक से 400 बोरा अवैध धान जब्त

बोरतलाव की सीमा पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 नवंबर।
धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए सीमा पर तैनात टीम ने मंगलवार को बोरतलाव की सीमा पर एक ट्रक से 400 बोरा अवैध धान की खेप बरामद की है।

प्रशासन ने सीमा पर धान खरीदी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की है। इसी के चलते महाराष्ट्र के तुमसर से उरला जा रही ट्रक से 410 बोरा अवैध धान जब्त की गई है। ट्रक चालक के पास धान परिवहन से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अस्थाई चेकपोस्ट में टीम की तैनाती की है। यह टीम अंदरूनी रास्तों से आवाजाही के दौरान वाहनों की जांच करेगी। कुछ दिन पहले मानपुर और छुरिया इलाके में भी अवैध धान बरामद की गई थी। ज्ञात हो कि कल एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी। राजनंादगांव जिले का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इन राज्यों की सीमा से सटे अंदरूनी मार्गों से अवैध धान परिवहन होने की आशंका के चलते प्रशासन ने चेकपोस्ट के जरिये निगरानी बढ़ाई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news