राजनांदगांव
एड्स दिवस पर जागरूकता रैली
02-Dec-2021 4:59 PM
राजनांदगांव, 2 दिसंबर। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में एक दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया तथा जागरूक संबंधी विभिन्न नारे लगाए। तत्पश्चात रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने एड्स जागरूकता थीम पर रंगोली बनाई, जिसमें प्रथम लुखिना, द्वितीय दिव्या एवं तृतीय स्थान पर शालिनी ने प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुमन बघेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी रामकुमार धुर्वा तथा यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. बसंत सोनबेर द्वारा संचालित किया गया।