राजनांदगांव

दयावान चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष
04-Dec-2021 5:59 PM
दयावान चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

राजनांदगांव, 4 दिसंबर। नगर देवांगन समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष पद का निर्वाचन गत् 2 दिसंबर को प्रस्तावित था। शाम 7 बजे निर्वाचन अधिकारी गौतम देवांगन ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की। इसमें भीष्म देवांगन द्वारा दयावान देवांगन और महेश देवांगन का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। तत्पश्चात  गहमा-गहमी के बीच महेश देवांगन द्वारा अपना नाम वापस लेने पर दयावान देवांगन को नगर देवांगन समाज का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दयावान के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री देवांगन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news