गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 5 दिसंबर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)जिला गरियाबंद की जिला कार्यकारणी बैठक ब्लॉक मुख्यालय छुरा में संपन्न हुई। इस बैठक में राजिम विधानसभा व विन्द्रानवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मजबूती व कार्यकर्ता के निय़ुक्ति व विस्तार को लेकर विचार मंथन किया गया, साथ ही विगत माह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)में रहे कार्यकर्ता का भाजपा प्रवेश की बातों को निराधार कहा है।
जिला प्रमुख लक्ष्मण साहु ने बताया कि कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश का बात करना उचित नहीं है। भीड़ और कार्यकर्ता होने में जमीन आसमान का फर्क होता है। तथा छत्तीसगढ़ के गरीब, मजदूर, किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिठलाफ अवाज बन कर खड़ा होना की बात कही गई। जिला प्रमुख द्वारा छात्र संगठन जिला प्रमुख के लिये राजिम निवासी प्रकाश साहू को बनाया तथा छुरा सारागांव निवासी रामसाय को छुरा ब्लॉक प्रमुख नियुक्त किया गया।