राजनांदगांव

असफलता से डरे नहीं, संघर्ष से आगे बढ़े-गीता महिला खेल स्पर्धा आयोजित
22-Dec-2021 6:10 PM
असफलता से डरे नहीं, संघर्ष से आगे बढ़े-गीता महिला खेल स्पर्धा आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 दिसंबर। ग्राम पंचायत घुपसाल कु. के आश्रित ग्राम लाटमेटा में गत् दिनों विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि जो अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ता है, उनको निश्चित  ही सफलता मिलती है। हार और जीत प्रतिस्पर्धा में होती रहती है। असफलता से डरे नहीं, संघर्ष से आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को पूरा करें। अध्यक्ष श्रीमती साहू ने खिलाडिय़ों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

छुरिया के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर ने कहा कि खेल से हमें सतत संघर्ष की सीख मिलती हैं, जो जितना संघर्ष करते हैं, वो उतनी ही ऊंचाईयों पर पहुंच जाते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, एकांत चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  छुरिया, घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, नरेश शुक्ला महामंत्री, शरद चंद्राकर समाजसेवी, तरुण शुक्ला संचालक, भगवानी राम भंडारी सरपंच, मधुरानी शुक्ला आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता, द्रोपति भुआर्य,   ढाल सिंह साहू, डीएल साहू, जमुरिया, एचएम कुरैशी, कोटेलकर, श्याम लाल साहू, विक्रम वर्मा, कंवर, योगी, गोपाल गिरी एवं अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news