बलौदा बाजार

13 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक, 58 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक पर पदोन्नत
04-Jan-2022 5:03 PM
13 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक, 58 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक पर पदोन्नत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा बाजार, 4 जनवरी। 
13 प्रधान आरक्षक पदोन्नति में सहायक उप निरीक्षक तथा 58 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।  पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया नववर्ष एवं पदोन्नति का कार्यक्रम  परिवार के सदस्यों के मध्य पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं परिवार के सदस्यों द्वारा स्टार एवं फित्ती लगाकर दी गई की शुभकामनाएं दी। कुछ समय पूर्व प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षक से प्रधान आरक्षक विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, रायपुर रेंज, रायपुर से योग्यता सूची जारी की गई है। जिसमें जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के 13 प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार आरक्षक से प्रधान आरक्षक विभागीय परीक्षा परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 58 आरक्षक उत्तीर्ण होकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news