राजनांदगांव

ताम्रध्वज-देशमुख की साझा रणनीति से रिसाली निगम में कांग्रेस का कब्जा
06-Jan-2022 5:58 PM
ताम्रध्वज-देशमुख की साझा रणनीति से रिसाली निगम में कांग्रेस का कब्जा

पूर्व महापौर सुदेश की सटीक रणनीति से रिसाली को मिला कांग्रेसी महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 जनवरी। भिलाई नगर निगम से पृथक होकर अस्तित्व में आए रिसाली नगर निगम के पहले निकाय चुनाव में पहला महापौर कांग्रेस  के खाते में आया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अगुवाई में हुए निकाय चुनाव के लिए राजनंादगांव के पूर्व महापौर सुदेश देशमुख को सांगठनिक प्रभारी बनाया गया था।

गृहमंत्री और पूर्व महापौर ने संयुक्त रूप से मोर्चा सम्हालते भाजपा के महापौर और सभापति के चुनाव में फतह करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।  भाजपा को महापौर और सभापति के चुनाव में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। गृहमंत्री और देशमुख के साझा रणनीति से रिसाली में कांग्रेस को पहला महापौर मिला। इस जीत के बाद देशमुख एक बेहतर रणनीतिककार के रूप में उभरे हैं।

प्रथम चरण में रिसाली नगर निगम में पार्षदों के हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। चुनाव प्रभारी एवं नांदगांव के पूर्व महापौर सुदेश देशमुख  की बेहतर रणनीति से 40 में से 21 कांग्रेस के पार्षद जीते। तीन बागी एवं दो निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस में शामिल हुए। स्पष्ट बहुमत के बाद चुनाव पर्यवेक्षक देशमुख ने रिसाली में ही रहकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ बेहतर रणनीति तैयार की। महापौर और सभापति का चुनाव हुआ। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शशि सिन्हा एवं सभापति केशव बंछोर को 27-27 मत मिले और इसी के साथ ही रिसाली निगम में कांग्रेस का कब्जा हो गया। इस जीत के बाद गृहमंत्री ने सुदेश को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news