राजनांदगांव

कलेक्टर ने किया फेडरेशन के टेबल कैलेंडर का विमोचन
10-Jan-2022 5:08 PM
कलेक्टर ने किया फेडरेशन के टेबल कैलेंडर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला राजनांदगांव के टेबल कैलेंडर  2022 का विमोचन कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गत् 8 जनवरी को किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर,  संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पांडे तिवारी, डिप्टी कलेक्टर केएल वर्मा,  उप संचालक जनसंपर्क उषा किरण सहित फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. केएल टांडेकर,  जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे एवं जिला महामंत्री पीआर झाड़े उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ. टांडेकर ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की दिनो-दिन बढ़ती आपात स्थिति के दृष्टिगतएवं कलेक्टर के निर्देशानुसार फेडरेशन के टेबल कैलेंडर 2022 का विमोचन किया गया। फेडेरेशन के जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों की सुविधा के लिए, उनके कार्यालय एवं ऑफिस टेबल में रखने टेबल कैलेंडर 2022 का प्र्रकाशन करवाया गया है।

टेबल कैलेंडर के प्रकाशन एवं विमोचन पर फेडरेशन के कमल वर्मा,  राजेश चटर्जी, राजेश मालवे, एसके ओझा, बीएस मंडावी,  बृजभान सिन्हा,  दुर्गेश त्रिवेदी, मुकुल साव, रामनारायण बघेल, भीषम ठाकुर, सीएल चंद्रवंशी, पूरनलाल साहू, संतोष चौहान, डॉ. बीपी चंद्राकर, अरूण देवांगन, संजय तिवारी,  विनोद मिश्रा, राज्य शेखर मेश्राम, अजीत दुबे, उत्तम फंदियाल,  हरीश भाटिया, महेश साहू, पीएल साहू, गीता जुरेशिया, विनोद यादव, संजय सिंह, एनएल देवांगन, शैलेष श्रीवास्तव, उपेन्द्र रामटेके, सुरेश यादव, हरीशचंद यादव   ने आभार प्रदर्शन किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news