राजनांदगांव

संक्रांति पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
14-Jan-2022 2:32 PM
संक्रांति पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जनवरी।
मकर संक्रांति पर्व पर शुक्रवार को सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से लोग स्नान ध्यान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की। वहीं भक्तों द्वारा दान-पुण्य भी किया। इस दौरान भक्तों ने तिल व तिल से बने पकवान भी प्रसादी के रूप में चढ़ाया। माना जाता है कि तिल का दान-पुण्य मकर संक्रांति पर महत्वपूर्ण माना जाता है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहर समेत अंचल में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहर के पाताल भैरवी मंदिर, मां शीतला मंदिर, शनि मंदिर समेत शहर के अन्य स्थानों के मंदिरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों द्वारा सुबह मंदिरों में तिल से बने पकवान का प्रसादी चढ़ाया और भिक्षुओं को दान-पुण्य भी किया गया। वहीं मंदिर परिसरों में भिक्षुओं का तांता भी लगा रहा। इधर भक्तों ने मंदिरों में भगवान से प्रार्थना करते अपने घर-परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा शहर के शनि मंदिर में भी  भक्तों ने पहुंचकर तिल का दान किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news