राजनांदगांव

चार दिव्यांगों को मिली ट्राईसिकल
25-Jan-2022 4:16 PM
चार दिव्यांगों को मिली ट्राईसिकल

अंबागढ़ चौकी , 25 जनवरी। विधायक छन्नी साहू के निर्देश एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को नगर के 4 दिव्यांगों को ट्राईसिकल प्रदान किया गया।

नगर के वार्ड 6 निवासी 15 वर्षीय प्रतिमा देवांगन, वार्ड 15 निवासी 60 वर्षीय खैरूननिशा, वार्ड 8 निवासी 65 वर्षीय जानीदास मानिकपुरी एवं वार्ड 13 निवासी 70 वर्षीय धरनीधर वैष्णव दिव्यांग बीते दो तीन वर्ष से छग शासन से मिलने वाली ट्राइसिकल के लिए स्थानीय शासकीय कार्यालयों का चक्कर काट रहे थे। इन दिव्यांगो ने शुक्रवा को अपनी समस्या नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी को बताते टाईसिकल दिलाने की मांग की। तत्पश्चात दिव्यांगों की समस्या का निराकरण के लिए विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू से चर्चा की गई। विधायक श्रीमती साहू ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को नगर के दिव्यांगो को ट्राइसिकल प्रदान करने का निर्देश दिया।

सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने नगर के इन चारों दिव्यांगो को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगो को प्रदान की जाने वाली ट्राइसिकल प्रदान किया। इस दौरान पार्षद मनीष बंसोड, पार्षद शंकर निषाद, अफसान खान, नंदकिशोर बंसोड, राजेन्द्र मंडावी, लोकदीप बोरकर, पवन ठाकुर, गोलू सिन्हा, भुनेश्वर देवांगन, लखनलाल नुरेशिाया, बसंत कुमार बोदेला आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news