राजनांदगांव

कोसरिया यादव समाज के पुन: दुर्ग जिलाध्यक्ष बने बोधन
28-Jan-2022 4:21 PM
कोसरिया यादव समाज के पुन: दुर्ग जिलाध्यक्ष बने बोधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जनवरी।
दुर्ग कोसरिया यादव समाज के जिला संगठन चुनाव गत दिनों संपन्न हुआ। जिसमें दस मतदान केंद्र रानीतराई, रानीतराई, जामगांव आर क्षेत्र, कपसदा केंद्र गोढ़ी क्षेत्र, जामगांव एम केंद्र पाटन क्षेत्र, भिलाई 03 केंद्र चरोदा भिलाई नगर, भिलाई 03 क्षेत्र, ठेलका चौक केंद्र क्षेत्र शिवकोकड़ी धमधा, नगपुरा केंद्र क्षेत्र नगपुरा, खपरी केंद्र क्षेत्र कातुलबोड़ जवरासिरसा, पुरईकेंद्र क्षेत्र कोडिय़ा खाड़ा, रूआबांधा केंद्र क्षेत्र रूआबांधा भिलाई सेक्टर, दुर्गकेंद्र  क्षेत्र दुर्ग नगर इकाई उक्त मतदान केंद्रों में चुनाव समिति एवं प्रदेश संगठन ने प्रवेक्षक नियुक्त किए गए थे।

मुख्य प्रवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव व मन्ना लाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राजनांदगांव तथा राज्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन जिनके साथ प्रवेक्षक माधव कुंवर सिंग यादव, प्रदेश सचिव व महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष रायपुर रमेश यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद यादव महासमुंद, कमलेश यादव फिंगेश्वर, हरिश यादव जिला उपाध्यक्ष राजनांदगांव, भोला यादव संगठन प्रभारी, रवि यादव महामंत्री, हरि यादव सर्किल अध्यक्ष, चंद्रहास यादव जिलाध्यक्ष बालोद, रूपलाल यादव सचिव, रविन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष बेमेतरा, डोमलाल यादव कर्वधा थे। जिले में 993 पदाधिकारियों को मतदाता बनाया गया था।

जिला कार्यकारिणी समिति के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव आदि पद के चुनाव के  माध्यम से पदाधिकारी चुना जाना था । जिलाध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीद्वार अमर यादव व बोधन यादव, उपाध्यक्ष पद हेतु जगन्नाथ यादव व रामचन्द्र यादव, महामंत्री पद हेतु खिलेश यादव व पंचूराम यादव, सचिव पद हेतु मनोज यादव व शंकर यादव चुनावी समर में थे। जिसमें अध्यक्ष पद के अमर यादव को 218 व बोधन यादव को 535 मत प्राप्त हुए । बोधन यादव 317 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद में जगन्नाथ यादव को 234 वोट मिले।  रामचन्द्र यादव को 506 मत प्राप्त हुए जिसमें रामचंद यादव 272 मतों से विजयी रहे।

महामंत्री पद के खिलेश यादव को 250 मत प्राप्त हुए व पंचूराम यादव को 496 मत प्राप्त हुए। पंचूराम यादव 246 वोट से विजयी रहे । सचिव पद में मनोज यादव को 240 वोट व शंकर यादव को 496 वोट प्राप्त हुए। जिसमें शंकर यादव 256 वोट से विजयी हुए ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news