दन्तेवाड़ा

दिव्यांग दुल्गा को मिला राशन कार्ड
12-Feb-2022 5:26 PM
दिव्यांग दुल्गा को मिला राशन कार्ड

दन्तेवाड़ा,12 फरवरी। कलेक्टर  दीपक सोनी ने जिला कार्यालय पहुंचे नि:शक्तजन दुल्गा भास्कर को तत्काल नि:शक्तजन राशनकार्ड खाद्य विभाग से उपलब्ध कराया। कारली निवासी नि:शक्तजन दुल्गा भास्कर अपनी समस्या समाधान के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। नि:शक्तजन दुल्गा भास्कर के दोनों पैर (तलवे) में विकृति है, जिसके कारण सामान्य तरीके से वह चलने में असमर्थ है। इसके पूर्व दुल्गा भास्कर रोजगार के लिये आंध्रप्रदेश चल गया था और अपना राशनकार्ड नवीनीकरण नहीं करा पाया था। उसकी समस्या को देखते ग्राम कासोली-1 के विक्रेता अखिल अटामी ने नि:शक्तजन दुल्गा भास्कर को अपने बाइक में बैठा कर जिला कार्यालय लाया।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला खाद्य कार्यालय से नि:शक्तजन राशन कार्ड जारी किया गया।
 नि:शक्तजन दुल्गा भास्कर अपना नया राशनकार्ड प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्न हुआ और अपने राशन की समस्या के निदान होने पर जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ संवेदनशील सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news