दन्तेवाड़ा

भव्य होगी फागुन मंडई-कलेक्टर
16-Feb-2022 9:50 PM
भव्य होगी फागुन मंडई-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 16 फरवरी।
दंतेवाड़ा की प्रसिद्ध फागुन मंडई का आयोजन इस बार कोविड नियमों का पालन करते हुए भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। सभी देवी-देवताओं को पूर्व की भांति आमंत्रित किया जाएगा। इस संदर्भ में कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में मंदिर समिति की बैठक का आयोजन मंदिर प्रांगण स्थित सत्संग भवन में किया गया। बैठक में वर्ष 2022 हेतु निर्धारित एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा की गई।

बैठक में फागुन मड़ई 2021 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष भी एनएमडीसी से राशि की मांग किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में टेंट और साऊंंड सिस्टम प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक व्यय पर पूर्व की भांति समिति के सदस्यों से राय ली गई। फागुन मंडई उत्सव के दौरान फाग गायन करने वाली मण्डली को आवश्यक परिधान, वाद्य यंत्र, म्यूजिक सिस्टम आदि के लिए विधायक देवती कर्मा ने विधायक निधि से 1 लाख रू. दिए जाने की सहमति दी। मड़ई के आयोजन के दौरान चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को आवश्यक निर्देश दिए गए। फागुन मंडई के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पेयजल एवं स्वच्छता अभियान का प्रचार-प्रसार हेतु पीएचई, नगर पालिका, साफ-सफाई, पेयजल, गोताखोर के लिए नगर सैनिक, विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग सुरक्षा एवं ट्रेफिक व्यवस्था तथा सलामी हेतु पुलिस विभाग तथा खाद्यान्न के लिए खाद्य विभाग को निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अबिनाश मिश्रा,  हरेन्द्र नाथ, लोकेन्द्र नाथ जिया, परमेश्वर नाथ,  विजेन्द्र नाथ सहित मांझी आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news