दन्तेवाड़ा

पूना माड़ाकाल सेल की स्थापना
16-Feb-2022 9:53 PM
पूना माड़ाकाल सेल की स्थापना

दंतेवाड़ा, 16 फरवरी । जिले में आम जनता द्वारा प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में त्वरित निराकरण हेतु पूना माड़ाकाल सेल की स्थापना की गई है। पूना माड़ाकाल सेल से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्वक त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार उप संचालक पशु चिकिसा सेवाएं दन्तेवाड़ा द्वारा नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसके अनुसार जिले के दन्तेवाड़ा विकासखण्ड से डॉ. श्यामा मालवीय पशु चिकित्सा सहायक शल्य को नोडल अधिकारी, एस.एस. कल्लो सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, गीदम विकासखण्ड से डॉ. सुधीर भगत पशु चिकित्सा सहायक शल्य को नोडल अधिकारी, दिलीप दुर्गम सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, कटेकल्याण विकासखण्ड से डॉ. सरिता सोम पशु चिकित्सा सहायक शल्य को नोडल अधिकारी, एच.आर. साय सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी एवं विकासखण्ड कुआकोण्डा से डॉ. एस. के. मरकाम पशु चिकित्सा सहायक शल्य को नोडल अधिकारी, रूपेन्द्र संघोरिया सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news