दन्तेवाड़ा

विस चुनाव में भाजपा को जितायें-पुरंदेश्वरी
21-Feb-2022 2:44 PM
विस चुनाव में भाजपा को जितायें-पुरंदेश्वरी

 छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी दंतेवाड़ा में 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 20 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी ने संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंची। प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। इसी कड़ी में जिले की शिक्षा नगरी जावंगा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के जावंगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत दुपहिया वाहनों की लंबी रैली निकाली गई। उक्त रैली के दौरान सडक़ भगवा में रंग में रंगी प्रतीत हो रही थी। नारों से कार्यकर्ताओं ने नारों से जिला मुख्यालय को गुंजायमान कर दिया। भारत माता की जय के नारों से दंतेवाड़ा गूंज उठा।

दंतेवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी पहुंची। पुरंदेश्वरी ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने संगठन की की स्थिति की जानकारी ली। इसमें शक्ति केंद्रों की जानकारी प्रमुख रूप से शामिल थी। उन्होंने बूथ लेवल पर कार्य करने पर जोर दिया जिससे दंतेवाड़ा से पार्टी का विधायक निर्वाचित हो सके। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमला नाग ने दंतेवाड़ा में खनिज न्यास निधि के मद का मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र पाटन में खर्च होना बताया। इसके साथ ही केंद्र के मद का दंतेवाड़ा में भरपूर उपयोग होने की जानकारी दी गई। इस दौरान पायल गुप्ता लक्ष्मी, राजश्री, लता, सुनीता भास्कर, अंंती वेक, राधिका, मालतीऔर पायके प्रमुख रूप से मौजूद थे।

इसी कड़ी में प्रभारी ने भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने जिले में भाजपा जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के मतभेद भेदभाव को उजागर किया। प्रशासन द्वारा भाजपाई जनप्रतिनिधियों उपेक्षा की बात सामने आई।
प्रदेश प्रभारी ने सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद किया। इस दौरान बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, किरण देव, दिनेश कश्यप और चैतराम अटामी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news