दन्तेवाड़ा

नक्सली सदस्य गिरफ्तार
21-Feb-2022 9:38 PM
नक्सली सदस्य गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 21 फरवरी। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को रविवार को कामयाबी मिली।

पुलिस के संयुक्त दल द्वारा भूमि काल मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी में बताया कि जिला आरक्षी बल का दल बुरगुम इलाके में तुलसी अभियान में निकला था।इसी दौरान बुरगुमम की पहाडिय़ों के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देख कर छुपने लगा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसकी शिनाख्त हिड़मा कोर्राम,उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। हिड़मा बुरगुम  गांव के पुजारी पाल का निवासी है। वह नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में शामिल था। इसके खिलाफ अरनपुर थाना में विभिन्न अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news