दन्तेवाड़ा

दो नक्सलियों का समर्पण
22-Feb-2022 10:05 PM
दो नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 22 फरवरी।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए की सफलताएं अनवरत जारी है।जिससे नक्सली संगठन को बड़ी क्षति पहुंच रही है।

इसी कड़ी में पुलिस थाना कुआकोंडा अंतर्गत में सक्रिय दो नक्सलियों ने घर वापस आइए के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और उप महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत जन मिलिशिया सदस्य सोमड़ू मंडावी, उम्र 33 वर्ष ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर घर वापसी की। उक्त नक्सली कुआकोंडा थाना अंतर्गत ग्राम फुलपाड़ का निवासी है। वह शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने और नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में शामिल था।

इसी कड़ी में चेतना नाट्य मंडली सदस्य हिड़मा मडक़ाम, उम्र 34 वर्ष ने भी घर वापसी की। उक्त नक्सली चेतना नाट्य मंडली सदस्य के तौर पर सक्रिय था। हिड़मा कुआकोंडा थाना अंतर्गत फुलपाड़ गांव का निवासी है। उक्त व्यक्ति नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में शामिल था। इसके खिलाफ कुआकोण्डा थाने में नामजद अपराध दर्ज किए गए थे। इस सफलता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231 वीं बटालियन का सराहनीय योगदान था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news