दन्तेवाड़ा

पल्स पोलियो अभियान 27 से
26-Feb-2022 4:46 PM
पल्स पोलियो अभियान 27 से

दंतेवाड़ा, 26 फरवरी। जिले में पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से शुरू किया जाएगा,  जिसमें जिले के 0 से 5 वर्ष तक के कुल 41380 सर्वेक्षित बच्चे को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. सी शर्मा ने बताया है कि उक्त अभियान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समस्त विकासखण्ड में माइक्रोप्लान तैयार किया जा चुका है। इस विशेष अभियान में एक भी बच्चा वंछित न हो इसके लिए निगरानी टीम भी सक्रिय है। उक्त अभियान से संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
 जिले में कुल 320 बुथ बनाये गये है जिसमे 657 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news