दन्तेवाड़ा
कोड़ेनार पशुपति नाथ मंदिर की वर्षगांठ, रूद्राभिषेक-हवन
28-Feb-2022 10:01 PM
बचेली/किरंदुल, 28 फरवरी। किरंदुल के ग्राम पंचायत कोड़ेनार रिंग रोड नंबर 4 में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर कू 12वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए रूद्राभिषेक, हवन पूजा किया गया।
सोमवार सुबह 8.30 बजे शिवलिंग रूद्राभिषेक किया गया, 9.30 बजे गायत्री परिवार के द्वारा पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ हुआ। अंत में भंडारे का आयेाजन किया गया, जिसमें नगर के श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व रविवार को कलश यात्रा निकाली गई थी।