रायगढ़

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
05-Mar-2022 5:00 PM
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 5 मार्च।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का प्रदेश भर में दौरा चल रहा है। इसी क्रम में श्री साहू जी का सारंगढ़ दौरा हुआ भाजपा व युवा मोर्चा ने उनका भव्य स्वागत किया। भारत माता चौक में आतिशबाजी स्वागत के पश्चात जय स्तंभ चौक, सिनेमा हॉल चौक पार करते हुए विश्राम गृह पहुंचे। जहां युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशी स्वागत की गई । साहू जी के स्वागत में बाइक रैली निकाली गई। भारत माता चौक में मां भारती को माल्यार्पण किया गया।

इस दरमियान सारंगढ़ विधानसभा के सभी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रथम विधानसभा भ्रमण पर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेत्री एवं भाजपा संगठन जिला कार्यकारिणी सदस्य देव कुमारी लहरें और मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। युवा मोर्चा के सभी अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और आने वाले 2023 के आम चुनाव में भाजपा की एकजुटता के साथ ही साथ सारंगढ़ विधानसभा जिताने के लिए सभी युवाओं को युद्ध स्तर में जूट जाने के लिए निर्देशित किए। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी के द्वारा दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news