दन्तेवाड़ा

महिला नक्सली का समर्पण
06-Mar-2022 9:01 PM
महिला नक्सली का समर्पण

दंतेवाड़ा 6 मार्च। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को सफलताओं का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष चेतना नाट्य मंडली सदस्य ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस के मुताबिक भांसी निवासी रीता तेलाम (32) ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल थीं। इनमें पुलिस पर हमला, पुलिस कर्मचारियों की सामग्रियां लूटना और नक्सली विचारधारा का प्रचार-प्रसार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news