दन्तेवाड़ा

ओडिशा से तरबूज के नीचे गांजा तस्करी, पिकअप समेत 2 बंदी
10-Mar-2022 10:14 PM
ओडिशा से तरबूज के नीचे गांजा तस्करी, पिकअप समेत 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 10 मार्च।
आज ओडिशा से तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने 2 आरोपियों को पिकअप समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ओडिशा के मलकानगिरी जिले से पिकअप ओडी- 10 एन 2589 दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन कुआकोंडा पुलिस थाने के समीप पहुंचने पर वन उपज जांच नाके में तैनात जवान को संदेह हुआ। उक्त वाहन में तरबूज लदे हुए थे। तरबूजोंं की बारीकी से जांच किए जाने पर उन्हें संदिग्ध पदार्थ की शंका हुई। जिसकी छानबीन किये जाने पर गांजा मिला।

जैसे ही गांजा पुलिस के हाथ लगा। तत्काल वाहन के चालक महानंदा मंडल (33) को हिरासत में ले लिया गया। उक्त वाहन चालक मलकानगिरी जिले के एमबी 107 गांव का निवासी है। आरोपी के एक और साथी प्रजापति हालदार को भी हिरासत में लिया गया।   पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने थाना प्रभारी कुआकोण्डा की इस कार्रवाई की सराहना की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news