राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मार्च। छग वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर राजनांदगांव जिले व खैरागढ़ वन सर्किल के सभी कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से जिला कार्यालय के सामने फ्लाई ओवर के नीचे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।
दुर्ग संभाग अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। इसके अलावा अन्य कर्मियों ने बताया उनकी 12 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने तक वे हड़ताल में डटे रहेंगे।
कर्मियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग का काम करेंगे, लेकिन विभागीय कामकाज बंद रहेगा। बताया गया कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव आयोग द्वारा जो आदेश निर्देश कर्मचारियों को दिए जाएंगे, उसका पालन किया जाएगा। विभागीय कार्य के लिए हड़ताल के दौरान कामकाज बंद रहेगा। हड़ताल अवधि के दौरान वन क्षेत्र एवं वन्य प्राणियों से संबंधित क्षति के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होंगे।