दन्तेवाड़ा

मसीही मसाज ने मनाया गुड फ्राइडे, निकाली क्रूस यात्रा
15-Apr-2022 9:17 PM
मसीही मसाज ने मनाया गुड फ्राइडे, निकाली क्रूस यात्रा

गिरीजाघर में हुई विशेष प्रार्थना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 15 अप्रैल। 
लौह नगरी बचेली में गुड फ्राइडे मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगो द्वारा नगर में क्रूस  यात्रा निकाली गई। गुडफ्राइडे पर नगर के गिरीजाघर में विविध कार्यक्रमो का आयेाजन हुआ साथ ही विशेष प्रार्थना की गई।

नगर में निकाली गई क्रूस यात्रा के दौरान प्रार्थना करते हुए प्रभु यीशु को दिए गए दुख भोगो का स्मरण किया गया। बाईबिल का पाठ कियागया तथा शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि गुड फ्राइडे पर ही प्रभु यीशु को क्रूस पर अधमरा कर लटका दिया गया था। इससे उनकी मृत्यु हो गई थी, लेकिन दो दिन बाद वह पुन: जीवित हुए थे। लोगो ने बताया कि दुनिया को प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को फ्राइडे को ही सूली पर चढ़ाया गया था। यीशु ने गंभीर यातनाएॅ झेली, फिर भी अपने वसूलों और सिद्वांतोा पर अटल रहे। सुबह से मसीही समुदाय के लोग गिरीजाघर जाकर प्रार्थना में शामिल हुए। क्रूस  यात्रा के दौरान समाज के लोग महिलाएॅ व बच्चो ने भी भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news