बस्तर

साढ़े 9 लाख के गांजा संग बिहार के 3 बंदी
28-Apr-2022 10:30 PM
साढ़े 9 लाख के गांजा संग बिहार के 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 अप्रैल।
सुकमा जिले की  तोंगपाल पुलिस ने साढ़े 9 लाख रुपए के गांजा के साथ बिहार के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी तोंगपाल तोमेश वर्मा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 27 अप्रैल को थाना तोंगपाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध रूप से गांजा परिवहन किया जा रहा है।

तोंगपाल पुलिस ने एक स्लेटी रंग की कार क्रमांक डब्ल्यूबी-06-डी-4911 से पीछे सीट पर लोहे का बॉक्स बनाकर एवं ब्रेक लाईट के अन्दर गांजा भरकर बिहार की ओर ले जा रहे 3 आरोपियों को पकड़ा।

आरोपी राहुल कुमार सिंह (20) रामनगर जिला सिवान (बिहार), प्रदीप कुमार  (25) कृष्णपाली जिला सिवान (बिहार), सागीर अंसारी (21) सेमरिया जिला सिवान (बिहार) के निवासी हंै।  आरोपियों के कब्जे से 63.894 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ एवं एक कार जब्त किया गया। गांजा की अनुमानित कीमत नौ लाख बावन हजार रूपये  तथा कार की कीमत 2 लाख रूपये है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news