राजनांदगांव
जिला भाजपा ने दी देवांगन को श्रद्धांजलि
01-May-2022 3:44 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 मई। भाजपा के लाल बहाादुर नगर मंडल के महामंत्री रामाधीन देवांगन के पिता बालाराम देवांगन के आकस्मिक निधन पर जिला भाजपा ने श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
मीडिया सेल के अनुसार गत् दिनों जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व अध्यक्ष भरत वर्मा, जिला महामंत्री दिनेश गांधी, मंडल अध्यक्ष बुद्धिराम साहू, महामंत्री भूपेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा के तमेंश्वर साहू, युवा मोर्चा के भोज वर्मा, जनपद सदस्य राजू यादव, विनम साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके अलावा शाम को जिला भाजपा कार्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।