बस्तर

बूथ मजबूत करने हर कार्यकर्ता को सक्रियता से अपनी भूमिका निभानी है-किरण देव
05-May-2022 4:46 PM
बूथ मजबूत करने हर कार्यकर्ता को सक्रियता से अपनी भूमिका निभानी है-किरण देव

शक्ति केंद्र अनुसार तय किए गए विस्तारक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 मई।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की जमीनी तैयारियां आरंभ कर दी है, इसी सिलसिले में भाजपा जिला कार्यालय में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत जगदलपुर नगर मंडल के 15 शक्ति केंद्र विस्तारक तय किए गए एवं 10 दिन की कार्य योजना  भी तय की गई। जिसमें 10 दिन मे हर दिन 10 घंटे विस्तारक शक्ति केंद्र में समय देंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर कार्य विस्तार योजना संगठन ने तैयार की है। हर बूथ कैसे मजबूत हो, इस पर हर कार्यकर्ता को सक्रियता से अपनी महती भूमिका निभानी है। बूथ कमेटी, सरल पोर्टल, सामाजिक संतुलन, 15 साल भाजपा की शासन मे किए गए कार्यों बारे में घर घर जानकारी पहुंचाना जैसे अनेक कार्यों को कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएंगे। जिन कार्यकर्ताओं को विस्तारक का दायित्व मिला है, वह अपने कार्यों को मनोयोग से करें। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने अध्यक्षीय भाषण दिया।

नगर मंडल की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना,शिव नारायण पांडे, राजेंद्र बाजपेई, योगेंद्र कौशिक, शैलेंद्र सिंह भदोरिया,आशुतोष पॉल, अभय दीक्षित, रंजीत पांडे, रोशन झा, अतुल सिम्हा, अतुल कौशल, दिगंबर राव, योगेश सिंह ठाकुर, प्रमिला कपूर, मोतीराम बघेल, त्रिवेणी रंधारी,  जितेंद्र गुप्ता, दशरथ गुप्ता, श्रीश मिश्रा, जय पांडे, नरेंद्र पांडे, योगेश शुक्ला, राजकुमार सिंह, परेश ताती,उमेश वानखेडे,अभिषेक तिवारी, सुरेश कश्यप, रितेश सोनी, सूरज केसरवानी, चंद्रमौली,शैलेश, धीरज, सतीश बाजपाई, आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news