कोण्डागांव

मोहन मरकाम का जनसंपर्क, दो दिनी दौरे में कई विकास कार्यों की सौगात
08-May-2022 9:56 PM
मोहन मरकाम का जनसंपर्क, दो दिनी दौरे में कई विकास कार्यों की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डगांव, 8 मई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डगांव विधायक मोहन मरकाम, नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।

7 मई को भेलवा पदर वार्ड, 8 मई को कोपाबेडा वार्ड पहुंच आमजन से रूबरू हुए। इसके साथ ही आगे भी सभी वार्डों मे पहुंचकर जनता से सीधे मुलाक़ात करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे।

दो दिवसीय विधानसभा क्षेत्र मे दौरे के प्रथम दिन ग्राम पंचायत नेवता मे नाली और घाट निर्माण कार्य लागत 4.94 लाख, केनाल पुलिया निर्माण का भूमिपूजन लागत 21.67 लाख, ग्राम पंचायत मुलमुला में नाली निर्माण कार्य लागत 9.43 लाख ग्राम फुका गिरोला में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 6.67 लाख का भूमिपूजन किया गया। वही ग्राम पंचायत कुलझर पंचायत भवन लागत 14.47 लाख, पुलिया निर्माण लागत 5 लाख, सीसी सडक़ निर्माण 5 लाख, सांस्कृतिक भवन 3.50 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। आज के दौरे में लगभग 75 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।

विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण पर विधायक मोहन मरकाम का क्षेत्रवासियों ने आभार माना और कुलझर पहुंचने पर ग्रामीणों ने बैण्डबाजे के साथ लगभग आधे किलोमीटर से नाचते गाते स्वागत सत्कार कर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान, जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबती मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, सांसद प्रतिनिधि कैलास पोयाम, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नंदू दिवान, युवा नेता हेमंत भोयर, सकुर खान, ब्रिज सोढ़ी, गुणमती नायक, जनपद सदस्य द्वय अनुसूईया नेताम, सुकड़ी बाई के साथ सरपंच पिलाराम बघेल, मयाराम मरकाम जनपद पंचायत सीईओ भूपेंद्र जोशी, रेंजर मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, पंच, ग्रामीणजन और क्षेत्रीय कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news