कोण्डागांव

कार्य विस्तारक योजना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे चिलपुटी
10-May-2022 9:01 PM
कार्य विस्तारक योजना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे चिलपुटी

कोण्डागांव, 10 मई। भाजपा प्रदेश व्यापी कार्य विस्तारक योजना के अवसर पर प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु देव साय का आगमन कार्य विस्तारक के रूप में उत्तर मण्डल के पल्ली शक्ति केंद्र के चिलपुटी में पहुंचे।
    
विधानसभा चुनाव और संगठन के विस्तारीकरण के लिए कार्यविस्तारक प्रत्येक शक्ति केंद्र में 10 दिवस में 100 घंटे दे कर प्रत्येक बूथ की 23 बिंदुओं की प्राफोर्मा पर विस्तृत जानकारी बताई जाएगी और बूथ की समिति 25 सदस्यों की सूची का सत्यापन। और केंद्र सरकार की जीवन कल्याणकारी योजना को बताया गया। भाजपा की प्रदेश के 15 वर्ष की छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां व विगत 3 वर्षों की कांग्रेस सरकार की विफलताओं की जानकारी प्रपत्र के माध्यम से बूथ में दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, दीपेश अरोरा, लता उसेंडी, मण्डल अध्यक्ष मीनू कोर्राम, मण्डल प्रभारी जितेंद्र सुराना, दिलीप दीवान, महेंद्र पांडे, अशोक शार्दुल, नंदकुमार राठौर, बैजू नेताम, जितेंद्र दीवान, जगदीश पांडे, पूनम शार्दुल, गणेश सेठिया, प्रकाश तिवारी, नेगीराम कोर्राम, बालसिंह बघेल, खेमचंद नेताम, प्रकाश सेठिया, मनहेर मरकाम, लायक दीवान, प्रशांत पात्र उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news