कोण्डागांव

मुख्य सचिव ने पर्यटन स्थल और मुरनार गौठान पहुंच की महिला समूह से चर्चा
11-May-2022 9:46 PM
मुख्य सचिव ने पर्यटन स्थल और मुरनार गौठान पहुंच की महिला समूह से चर्चा

टाटामारी और लिमदरहा मिडवे को जल्द पूरा करने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 11 मई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केशकाल आगमन से पहले सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन बुधवार को केशकाल के इको पर्यटन केंद्र टाटामारी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल संभावित रूप से टाटामारी में ही रात्रि विश्राम करेंगे, ऐसे में सीएम के रुकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनेक प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है। टाटामारी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अगुवाई करते हुए मुख्य सचिव को टाटामारी का भ्रमण करवाते हुए निर्माण कार्यों के सम्बंध में अवगत करवाया। वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने टाटामारी पर्यटन केंद्र की प्रशंसा करते हुए उचित व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशानिर्देश देने के पश्चात ग्राम मुरनार स्थित गौठान के लिए रवाना हुए।

इको पर्यटन केंद्र टाटामारी के निरीक्षण के पश्चात मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत आला अधिकारियों का दल ग्राम खालेमुरवेंड के समीप स्थित मुरनार के गौठान पहुंचे। जहां उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए गौठान सम्बंधित कार्यों के बारे में बातचीत किया। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा गायों की खरीदी में सब्सिडी तथा कुछ नवीन गतिविधियों हेतु मशीनों की खरीदी के लिए ऋण की मांग की गई। जिस पर कलेक्टर ने जल्द से जल्द मशीनें उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

मुरनार गौठान का निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन लिमदरहा में निर्माणाधीन मिडवे रिसोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रियों की सुविधा हेतु बनाए गए टॉयलेट ब्लॉक, रेस्टोरेंट्स, दुकानों  एवं रिजॉर्ट का अवलोकन किया। जहां मुख्य सचिव द्वारा लिमदरहा के प्रचार हेतु यात्री बसों के रुकने हेतु पार्किंग एवं आस-पास यात्रियों के लिये पेट्रोल पंप स्थापना हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात मुख्य सचिव वापस रायपुर के लिए रवाना हुए।

इस दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, जिला पंचायत सीईओ पी.पी शर्मा, एसडीएम डीडी मण्डावी, जनपद सीईओ एस.एल नाग, एसडीओपी भूपत सिंह, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, आरईएस विभाग के कार्यपालन अभियंता अरुण शर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्र मण्डावी समय अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news