राजनांदगांव

राजस्व शिविर में लोगों से कलेक्टर हुए रूबरू
12-May-2022 4:18 PM
राजस्व शिविर में लोगों से कलेक्टर हुए रूबरू

राजनांदगांव, 12 मई। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने के लिए जिले में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बुधवा को लालबहादुर नगर में आयोजित राजस्व शिविर में शामिल हुए।

कलेक्टर से जनसामान्य रूबरू हुए और उन्हें अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने ग्रामीणों को समस्या के हरसंभव निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इस मंशा के साथ शिविर का आयोजन किया गया है। इसके जरिये जनसामान्य अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण कर सकते हैं। इस दौरान ग्राम रामपुर के राजभान की समस्या का त्वरित निराकरण करते एटीएम प्रदान किया गया।
बुजुर्ग राजभान ने एटीएम प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान किसानों को किसान किताब का भी वितरण किया गया।

कलेक्टर ने उप सरपंच की मांग पर नवीन राजस्व ग्राम कुहीकोड़ा के रिकार्ड निर्माण एवं संधारण कार्य में गति लाने हेतु एक राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया।
शिविर में शासकीय आयुर्वेदिक विभाग के स्टाल में भगवानी पटेल अपने जोड़ों के दर्द के ईलाज के लिए आए हुए थे। वहां महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, शिक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग के नार्कोटिक्स व ड्रग्स के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए निजात अभियान का भी स्टाल लगाया गया। शिक्षा विभाग के स्टाल में बच्चों के शैक्षिक छात्रवृत्ति, एकलव्य, प्रयास, कन्या शिक्षा परिसर एवं आवासीय विद्यालय तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति एवं उपकरण के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भावेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, तहसीलदार राजू पटेल, जनपद सीईओ गिरजा ठाकुर, नायब तहसीलदार भूपेन्द्र नेताम, सरपंच हीरा सोनी अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news