कोण्डागांव
सेना भर्ती प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को शांति फाउंडेशन ने दिया आहार
17-May-2022 9:57 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 मई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के माध्यम से कोण्डागांव में निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को शांति फाउंडेशन ने 17 मई को पौष्टिक आहार का वितरण किया। इसके पहले भी शांति फाउंडेशन समय-समय पर बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण करते आई है।
शांति फाउंडेशन अध्यक्ष यतीन्द्र सलाम ने बच्चों को बस्तर फाइटर की भर्ती के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक सुब्रत साहा ने शांति फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिलाध्यक्ष सूरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष रवि ठाकुर, शांति फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।